शिक्षा

8वी कक्षा के गणित के पेपर मे 20 अंको के प्रश्न आउट ऑफ़ स्लेबस डाले गए

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आज 8वी कक्षा के गणित के पेपर मे 20 अंको के प्रश्न आउट ऑफ़ syllbus डाले गए थे जिससे बच्चे परेशान थे ओर यह मामला शिक्षकों के द्वारा संघ तक पहुँचाया गया
इस पुरे प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर चौहान ने तुरंत शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा से बात कर पूरी स्तिथि से अवगत कराया
ओर साथ ही निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष से मिल कर मामला उनके धयान मे भी लाया
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड के सचिव ने आश्वास्त किया है कि शिक्षकों या अन्य की गलती का ख़मयाजा बच्चों पर नहीं आने दिया जाएगा क्योंकि सिलेबस में कुछ टॉपिक हटा दिए गए हैं और प्रश्न सेट करते हुए शिक्षकों ने हटाए गए चैप्टर से प्रश्न पूछ लिए बच्चों को उतने नंबर के ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही आगे के लिए स्कूलों को इन्सस्ट्रक्शन दी जाएगी यदि कोई प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस है तो उसकी जगह प्रश्न बदलकर बच्चों को दूसरा प्रश्न दिया जा सकता है यह भी कहा कि जिन शिक्षकों की वजह से आउट आफ सिलेबस प्रश्न पत्र बनाया गया है उन शिक्षकों की जांचकर उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
वीरेंद्र चौहान ने कहा कि मामला निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से भी उठाया गया जिसमें उन्होंने भी पूरे मामले की छानबीन करने का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और साथ ही बच्चों को ग्रेस मार्क्स देने की बात को स्वीकार किया

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close