विविध

आयुष चिकित्सा पैकेज को भी प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना मे किया जाए शामिल- डाक्टर दिनेश कुमार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

इन्टरेगेटड मैडीकल एशोसियेशन आयुस के राज्याध्यक्ष डाक्टर दिनेश कुमार ने बड़े खेद व्यक्त करते हुए यह बताया कि अभी तक आयुष चिकित्सा पद्धति पैकेज को प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना मे शामिल न करना भारतीय चिकित्सा पद्धति के आयुष चिकित्सकों के साथ अन्याय है और कही यह आयुष मन्त्रालय की सुस्त कार्य प्रणाली का परिणाम तो नही, जिसे भारत सरकार द्वारा स्वतंत्र रूप से गठित किया गया है, कि भारतीय चिकित्सा पद्धति का समुचित विकास और सुदृढ़ीकरण हो इसलिए भारत सरकार को इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुष पैकेज को भी आयुष्मान भारत प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना मे सम्मलित कर भारतीय चिकित्सा के आयुष केयर सेंटर व आयुष अस्पतालों के संचालित व कार्य रत चिकित्सकों को हतोत्साहित होने से बचाना चाहिए और इस संदर्भ मे वह हिमाचल से कांगडा- चम्बा लोकसभा सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज के ध्यान मे इस मसले को लायेंगे ताकि वह अभी चल रहे संसद सत्र मे प्रमुखता से इस विषय को उठाए और आयुष पैकेज को प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना मे सम्मलित करवाए क्योकि पेशे से सांसद भी आयुर्वेद चिकित्सक है और उन्हें आयुष चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सकों का दर्द महसूस करना चाहिए । इसी के साथ आईएमए आयुष हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार की स्वास्थ्य उपयोगी इस योजना के तहत देश के लगभग 12 करोड 37 लाख परिवारों के लगभग 55 करोड सदस्य इस योजना के अंतर्गत सैकेंडरी व टेरीसयरी केयर हॉस्पिटेलाइजेशन के लिए पात्र है जिन्हें 5 लाख रुपए प्रति परिवार प्रति वर्ष आयुष्मान भारत प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा पैकेज मे सम्मलित किया गया है।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close