विविध

राजधानी शिमला में आईजीएमसी की सड़क किनारे गाड़ी पर गिरा पेड़

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

ज्योति सिंह और नेहा शर्मा /शिमला

ashb advt_page-0001

राजधानी शिमला में आईजीएमसी की सड़क किनारे गाड़ी पर गिरा पेड़।

No Slide Found In Slider.

पेड़ गिरने से गाड़ी का पिछला हिस्सा और शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय गाड़ी पर पेड़ गिरा उस वक्त गाड़ी में कोई सवार नहीं था। शिमला में दिन-प्रतिदिन वर्षा होने के कारण जमीन कमजोर हो जाती है। जिस वजह से इस प्रकार के हादसे हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि वाहन का प्रयोग मरीज़ को लाने के लिए किया गया था। लेकिन बीच सड़क में ही गाड़ी खराब हो गई थी। जिस कारण सभी लोगों ने उस व्यक्ति की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करवायी ताकि आने जाने लोगों को कोई परेशानी न हो। जब चालक मैकेनिक को लेने गया। उसके कुछ समय बाद ही एक बड़ा सा पेड़ वाहन पर गिर गया।जब चालक वापस लौटा तो उसने देखा कि पेड़ उसके वाहन पर गिर चुका था। हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ गिरने के बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सड़क से पेड़ को हटा दिया है।लोगों का कहना है कि नगर निगम को पिछले साल की स्तिथि को ध्यान में रखते हुए कमजोर पेड़ों को काट देना चाहिए था। इस बार तो बड़ी घटना होने से बच गई। लेकिन आगे कोई बड़ी घटना घट सकती है। यदि जल्द से जल्द कमजोर पेड़ों को नहीं काटा गया तो कभी भी किसी के साथ भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close