विविध

मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेरिस में आयोजित हो रहे पैरालंपिक खेलों में जिला ऊना से सम्बन्धित निषाद कुमार को ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश के युवा ने इस खेल में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीता है। उन्होंने कहा कि यह निषाद कुमार के कड़े परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निषाद कुमार की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वह खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close