विविध

राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का अंतिम दिन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का अंतिम दिन था। आज सांय 3.00 बजे तक जिला परिषद् जिला लाहौल-स्पिति व पंचायत समिति केलांग तथा पांगी उप-मण्डल व इन दोनो विकास खण्डो के सामान्य निर्वाचन हेतु प्रस्तुत किए गये नामांकन पत्रों का ब्यौरा अनुबंध के संलग्न है ।

ashb advt_page-0001

No Slide Found In Slider.

 

इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा 3 पंचायत समिति सदस्यों 5 प्रधानों 10 उप प्रधानों व 71 ग्राम पंचायत सदस्यों के उप निर्वाचन भी 11 जिलों में करवाए जा रहे है। उप निर्वाचन हेतु प्रस्तुत किए गये नामांकन पत्रों का ब्यौरा अनुबंध ख पर सलग्न है। सामान्य चुनाव के लिए 399 पदों पर 888 व उप चुनाव में 89 पदों पर 198 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

 

नामांकन पत्रों की समीक्षा 16.09.2021 को की जाएगी तथा 18.09.2021 को सांय 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जाएंगे तथा इसके पश्चात प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएगें। मतदान 29.09.2021 तथा 01.10.2021 को प्रातः 7.00 बजे से 3.00 बजे तक करवाया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close