विविध

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुने जाने पर सोनिया गांधी को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके असाधारण नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने अनेक चुनौतियों पर विजय हासिल की है। उनकी दूरगामी सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्धता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए अथक प्रयासों ने भारत के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनसेवा और संविधान में निहित सिद्धांतों की रक्षा के अभियान को मिशन मोड में जारी रखेगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close