विविध

आनी में हजारों लोगों ने देखा वैक्सीन संवाद कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

कोरोना वैक्सीनेशन के पहले डोज में शत प्रतिशत वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बनने पर प्रदेश सरकारी के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैक्सीन संवादन कार्यक्रम को आनी विधानसभा क्षेत्र में हजारों लोगों ने लाईव देखा। आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में करीब 500 और करीब 450 लोगों ने निरमंड के रामलीला ग्राउंड से प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के लाइव संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की तरफ से यहां पर एलईडी स्क्रीन की स्थापना की गई थी ताकि लोग आसानी से कार्यक्रम देख सकें। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय आनी और आनी-निरमंड के बीडीओ कार्यालयों में भी वैक्सीन संवाद कार्यक्रम को अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाइव देखा। घरों में लोगों ने चैनल पर और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम देखा।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने निरमंड के राम लीला मैदान में कार्यक्रम स्थानीय लोगों के साथ देखा और उन्होंने प्रदेश के शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण में अग्रणी राज्य बनने पर लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूर दृष्टि और प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल कार्यक्षमता के चलते प्रदेश शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में पहला राज्य बन पाया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज लगाना भी लोग सुनिश्चित करें ताकि सम्पूर्ण टीकाकरण में प्रदेश अग्रणी राज्य बन सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close