विविध

14300 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं और चावल आवंटित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत, हिमाचल प्रदेश के लिए 14322 मीट्रिक टन गेहूं और चावल, (जुलाई 2021 से नवंबर 2021 के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो) की मात्रा आवंटित की गई है।

ashb advt_page-0001

 

भारतीय खाद्य निगम, शिमला के महाप्रबंधक डॉ. राजेश गुलिया ने पीआईबी को बताया कि इस योजना के तहत जुलाई, 2021 के लिए आवंटित 8000 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं और 5900 मीट्रिक टन से अधिक चावल सूचीबद्ध लाभार्थियों को मुफ्त प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को पहले ही जारी किए जा चुके हैं। ।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कहा कि अगस्त माह के खाद्यान्न उठान का काम पूरा होने वाला है और चालू माह के चौथे सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा 7900 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं और 5700 मीट्रिक टन से अधिक चावल उठा लिया गया है।

 

डॉ. गुलिया ने आगे बताया कि सितंबर 2021 के आवंटन के विरुद्ध लगभग 3800 मीट्रिक टन गेहूं और लगभग 2600 मीट्रिक टन चावल राज्य सरकार द्वारा उठा लिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याण योजनाओं (ओडब्ल्यूएस) के नियमित आवंटन के तहत खाद्यान्न भी समय पर जारी किया जा रहा है।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close