विविध

वर्ष में 2 बार नियमित करने की पुरानी अधिसूचना फिर से जारी करने के लिए उठाई मांग

प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खविन्द्र सिंह सुक्खु और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से मिला सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ*

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

*प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खविन्द्र सिंह सुक्खु और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से मिला सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ*

ashb advt_page-0001

अर्की स्थित कोटली मैदान में सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जी और मुख्यमंत्री सुक्खविन्द्र सिंह सुक्खु जी से मिलकर अनुबन्ध कर्मचारियों के नियमितिकरण के सम्बन्ध में 2 दिसम्बर 2023 को हुई अधिसूचना को निरस्त करके पुरानी व्यवस्था को लागु करने की प्रार्थना की।

No Slide Found In Slider.


पहले अनुबन्ध कर्मचारी वर्ष में 2 बार मार्च व सितम्बर महीने में नियमत किए जाते थे परन्तु इस अधिसूचना के बाद अब वर्ष में केवल 1 बार मार्च महीने में ही अनुबन्ध कर्मचारी नियमित होंगे।
प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने बताया कि बहुत से कर्मचारियों की नियुक्ति अप्रैल -मई महीने में हुई है और इस अधिसूचना के बाद बहुत से कर्मचारियों को 1 साल अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ेगा।
इस विषय को लेकर महासंघ ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जी से और माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु जी से भेंट की और पुरानी अधिसूचना को जारी करके सितम्बर महीने में नियमित करने की पुरानी व्यवस्था को फिर से लागु करने की मांग रखी….

 

 

प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य संसदीय सचिव  संजय अवस्थी से  सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ मिला। उनसे….वर्ष में 2 बार नियमित करने की पुरानी अधिसूचना फिर से जारी करने के लिए उठाई मांग है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close