विविध

फिटरों को फोरमैन के पद पर पदोन्नति हेतु शीघ्र कोटा किया जाय निर्धारित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से पंजीकृत राज्य फिटर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से फिटरों को फोरमैन के पद पर पदोन्नति हेतु शीघ्र कोटा निर्धारित करने की मांग उठाई है, राज्य फिटर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामभज शर्मा व महासचिव दिनेश कुमार ने कहा कि जलशक्ति विभाग में फिटर वो महत्वपूर्ण श्रेणी है जिनसे ही विभाग का कार्य प्रारंभ होता है, जब प्रदेश में पानी लिफ्ट करने हेतु नाममात्र के पम्प लगे थे फिटर तब भी घर घर को पानी पहुंचाने का कार्य करते थे लेकिन बहुत ही दुख की बात है कि हर श्रेणी को पदोन्नति का लाभ दिया जाता है लेकिन फिटर की कोई पदोन्नति नही होती, जिससे कि इस श्रेणी में खासा रोष है जबकि फिटर भी आई टी आई प्रशिक्षित है फिर इनके साथ अन्याय क्यों।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

फिटर एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने सरकार से पुनः गम्भीर मांग रखी है कि उनको भी फोरमैन के पद पर पदोन्नति हेतु 30 प्रतिशत कोटा दिया जाए, अन्यथा इस श्रेणी को विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close