विविध

दुर्व्यवहार करने पर निलंबित करो

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

. जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष व हिमाचल गद्दी सामुदाय विकास समिति शिमला के पूर्व महासचिव त्रिलोक सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी से पालमपुर पुलिस थाने में गद्दी सामुदाय से सम्बन्धित अधिवक्ता पिंकू राम से थानाध्यक्ष पालमपुर तथा अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए उक्त कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की है।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि पिंकू राम अधिवक्ता चालान के निपटारे हेतु पुलिस थाने में गया था और बहां न केवल पिंकू राम को जातिसूचक शव्द कहे बल्कि थप्पड़ भी मारे और किसी को न बताने के लिए धमकाया भी। त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि उक्त कर्मचारियों के व्यवहार से सामुदाय के लाखों लोगों की भावनाओं और स्भाविमान को ठेस पहुंची है। अतः उक्त थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत एफ. आई.आर.दर्ज करके मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close