शिक्षा

व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों पर गहन चिंतन

रचना पर केंद्रित 7दिवसीय कार्यशाला का आयोज

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राज्य परियोजना निदेशक  राजेश शर्मा (आईएफएस) के मार्गदर्शन में, समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश तथा STARS प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वाधान में व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों के रचना पर केंद्रित 7दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला 15 जनवरी से 21 जनवरी, 2024 तक शिमला के सांगटी में किया जा रहा है।

ashb advt_page-0001

इस कार्यशाला के मुख्य समन्वयक व सूत्रधार, श्री दिनेश स्टेटा (नोडल अधिकारी- व्यावसायिक शिक्षा), STARS प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट IPEGlobal Ltd और लैंड ए हैंड इंडिया (एनजीओ) रहें।

लगभग सभी जिलों से 65 प्रतिभागी इस प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए है और सामूहिक रूप से राज्य में व्यावसायिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से इन पाठ्यपुस्तकों को विकसित करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

No Slide Found In Slider.

इस कार्यशाला के दौरान (Tourism), टेलीकॉम, बैंकिंग, हेल्थकेर,इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्युटि-वेल्ल्नेस्स जैसे विषय से संबधित पाठ्यपुस्तक बनाए जाएंगे और इसका मूल उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में NSQFपरियोजना के अंतर्गत पाठ्यपुस्तकों को विकसित करना है जोकि अभी पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PSSCIVE), भोपाल के पास उपलव्ध नहीं है।

श्री दिनेश (AGM BSNL–SHIMLA), प्रोफेसर डॉ. रजिन्दर कुमार (लद्दाख विश्वविद्यालय), श्री मनु प्रकाश भारद्वाज (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ और बीमा), श्री हिटेंडर शर्मा (इलेक्ट्रॉनिक्स सैक्टर- ITI सुन्नी) तथा अन्यअनुभवी व्यावसायिक प्रशिक्षकों सहित विशेषज्ञों की एक टीम इन पाठ्यपुस्तकों को बनाने के लिएअपनी विशेषज्ञता का योगदान व सहयोग करेगी।

डिजाइन की गई पाठ्यपुस्तकों को पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PSSCIVE), भोपाल द्वारा पहले जांचा जाएगा और इसके पश्चात राज्य भर के व्यावसायिक स्कूलों में भेजा जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close