विविध

शिमला के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी

उमंग का रक्तदान शिविर 1 को रिज़ पर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला के ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी को देखते हुए उमंग फाउंडेशन 1 जनवरी को रिज़ मैदान पर विशाल रक्तदान शिविर लगाएगा। आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रह करेगी। इससे ब्लड बैंक में रक्त की आपूर्ति सामान्य करने में मदद मिलेगी। पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन करेंगे।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया की सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हर साल ब्लड बैंकों में रक्त का संकट बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वह बेबस मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें।
उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उनका कहना है कि रक्तदान करने से बेहतर नए साल की शुरुआत और कोई नहीं हो सकती।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close