विविध

पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन शिमला गेयटी थिएटर में ।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार ,एवं सूक्ष्म,लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर पी.एम विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ पर किया जाएगा जिसमें बत्तौर मुख्यातिथि माननीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर जी शिरकत करेंगे जिसके संबंधित आज नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश ,युवा मामले विभाग भारत सरकार की राज्य निदेशक ईरा प्रभात द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को आज संबोधित किया गया ।अपने सम्बोधन में राज्य निदेशक ने पी.एम विश्वकर्मा स्कीम के बारे में बताया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर 2023 को द्वारिका ,नई दिल्ली से विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ किया जाएगा उसही दिन योजना के संभावित लाभार्थियो के बीच जागरूकता फैलाने के लिए देश भर में 70 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ,इस योजना के द्वारा कारीगरो और शिल्पकारो को कौशल उन्नयन ,टूलकिट प्रोत्साहन ,डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता प्रदान किया जाएगा यह योजना पूरे भारत में ग्रामीण और शहरी कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रधान करेगी । पी.एम विश्वकर्मा के तहत पहली बार में अठारह पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया जाएगा वही उन्होंने बताया कि पी.एम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य गुरु शिष्य परंपरा एवं अपने हाथों औजारो से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा परिवार आधारित पारंपरिक कौशल के अभ्यास को मजबूत करना है इनसे नेहरू युवा केंद्र युवा मामले विभाग भारत सरकार अपने युवा स्वयंसेवियो,युवा मंडलो द्वारा जागरूकता का आयोजन करेगा 17सितंबर को होने वाले इस योजना के शुआरंभ के कार्यक्रम में उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा लोगो से जुड़ने की अपील की हैं ।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close