ब्रेकिंग-न्यूज़विविध

ताकि दांतों का इलाज हो सके समय पर..

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

नेशनल ओरल हेल्थ कार्यक्रम को लागू करने के पहले चरण में सभी 12 जिलों के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए एवं उनके साथ स्वास्थ्य पर्यवेक्षको की ओरल हेल्थ ट्रेनिंग आयोजित की गई इस प्रशिक्षण के दौरान नेशनल ओरल हेल्थ कार्यक्रम को किस तरीके से प्रदेश में आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा राजकीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण सस्थान परिमहल शिमला में दो दिन का ओरल हेल्थ के प्रशिक्षण का समापन किया गया ।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

जिसमें डॉ अजय ठाकुर, डॉ राजिन्द्र सिंह,डॉ दीपक मोहन सोनी,डॉ दीपक कुमार ने ट्रेनिंग में उपस्थित रहे और साथ मे प्रशिक्षण सस्थान के प्रिंसिपल डॉ ओमेश भारती और स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ पल्लवी गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, मेडिकल ऑफिसर डेंटल और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को ओरल हेल्थ के प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी टी ओ टी को जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग में बढ़चढ़ कर भाग ले और इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य समाज में ग्रामीण स्तर पर जाकर लोगों को इन बीमारियों के बारे में जागरूक करना तांकि लोग समय पर बीमारियों के लक्षणों को पहचान सकें और समय पर मरीज को चिकित्सक को दिखाने के बारे में जागरूक कर सकें तांकि प्रारंभिक स्तर पर बीमारी पकड़ में आ सके और समय रहते उसका इलाज संभव हो सके ।

आज इस ट्रेनिंग में दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा मेडिकल ऑफिसर डेंटल स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को दो दिन की ट्रेनिंग दी गयी । आप सभी ट्रेनी स्वास्थ्य देखभाल के लिये आगे जिला और ब्लाक में प्रशिक्षण दे सके। सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close