विविध

मुख्यमंत्री 29 जुलाई को होंगे रोहड़ू विस के एक दिवसीय प्रवास पर

बारिश से हुए नुकसान का लेंगे जायजा, विभागीय अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर करेंगे बैठक

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

शिमला 28 जुलाई – मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 जुलाई 2023 को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वह विभिन्न स्थानों पर गत दिनों भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेंगे तथा विभागीय अधिकारीयों के साथ बैठक करेंगे।

ashb advt_page-0001

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 29 जुलाई को प्रातः 10:25 पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम समाला पहुंचेंगे और वहां से ग्राम पंचायत बाशला के गांव मलखम जायेंगे जहाँ वह भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत दिस्वानी के गांव लैला पहुंचेंगे और वहां भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से संवाद करेंगे।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात मुख्यमंत्री सर्किट हाउस रोहड़ू में विभागीय अधिकारीयों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों के सम्बन्ध में बैठक लेंगे। इसके उपरांत, वह हाटकोटी मंदिर सराय भवन में विभागीय अधिकारीयों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों के सम्बन्ध में बैठक लेंगे और सांय 4:30 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close