विविध

रोगी कल्याण समिति के तहत कर्मचारियों को नियमित पे स्केल दिए जाने का उठाया मामला

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व दंत चिकित्सालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  हरिन्द्र सिंह मैहता  और महासचिव  हनीश ठाकुर  व कार्यकारिणी के सदस्य आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को  मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  से मिला

ashb advt_page-0001

जिसमें संघ ने रोगी कल्याण समिति के तहत कर्मचारियों को नियमित पे स्केल दिए जाने बारे चर्चा की गई

यह कर्मचारी पिछले 20 सालों से विभिन्न विभिन्न भागों में आईजीएमसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं यह कर्मचारी रोगी कल्याण समिति में अपने 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत रेगुलर पे स्केल की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं

यह कर्मचारी बहुत ही न्यूनतम वेतन पर कार्य कर रहे हैं

No Slide Found In Slider.

इस विषय को  मुख्यमंत्री  ने बड़े ही गंभीरता से सुनते हुए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि इस उत्पन्न हुई समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि यह कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे ढंग से कर सकें

इस विषय में डाटा ऑपरेटर के प्रधान अरविंद पाल व महासचिव विनोद कुमार प्रेस सचिव सनी चौहान ने समस्त कर्मचारियों से निवेदन किया है की धैर्य बनाए रखे उन्हें प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से पूरी उम्मीद और आशा है कि वह इस कार्य को अवश्य जल्द से जल्द अमलीजामा पैहनाएगै

इससे पहले इस विषय को लेकर  मुख्यमंत्री जी ने अपनी गंभीरता दिखाते हुए व अपने कार्यालय में आईजीएमसी कर्मचारी संघ को वार्तालाप के लिए बुलाया था जिसके लिए आईजीएमसी कर्मचारी संघ उन का तहे दिल से धन्यवाद करता है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close