विविध

चुनाव: 12 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

कांगड़ा में सभी खंडों के संवैधानिक चुनाव करवाने के बारे में हुई नियुक्ति

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने की अधिसूचना जारी हो गयी है। एनजीओ फेडरेशन के संयोजक सदस्य एल ड़ी चौहान ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सभी खंडों के संवैधानिक चुनाव करवाने बारे 12 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गयी है जिसकी सूचना प्रदेश सरकार सहित सम्बंधित सभी अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से दे दी गयी है। जिला कांगड़ा से मंजीत कुमार(लोकनिर्माण) पवना राणा(SDM कार्यालय शाहपुर) रविंदर शर्मा(जलशक्ति) तीर्थ सिंह ठाकुर(लोकनिर्माण) अक्षय शर्मा(कृषि) ज्योतिका मेहरा(जलशक्ति) अश्वनी पालिया(लोकनिर्माण), राजीव कुमार(पंचायती राज) अश्वनी सिपहिया(स्वास्थ्य) संतोष वर्मा(तहसील) अमित कुमार(भाषा एवं संस्कृति) अनीश कुमार(पंचायती राज) को पर्यवेक्षक की जिमेवारी दी गयी है। एल ड़ी चौहान ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि महासंघ के गठन में किसी भी तरह की धनग्राही न हो और सदस्यता शुल्क चुनाव के दौरान लिया जाए वो भी NGO के संविधान के अनुसार तथा चुनाव में किसी भी तरह का फर्जीपन न हो यही गतिविधियां हमे अन्य संगठनों से अलग पहचान दिलाती है और आंतरिक तौर पर मजबूत करती है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

महासंघ के संयोजक सदस्य राजीव चौहान, नृपजीत सिंह ठाकुर, जयकृष्ण शर्मा, मस्त राम बरागटा, हिमेंडेर मोहन शर्मा, हरिंदर मेहता व मनोज शर्मा ने कहा कि जल्द अन्य जिलों की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close