विशेष

EXCLUSIVE: हिमाचल के महिला शिशु रोग अस्पताल में सफाई कर्मचारी कर रहे कोविड वारियर्स का काम

अस्पताल से निकालें 13 कॉविड वॉरियर्स

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल के राज्य स्तरीय कमला नेहरू अस्पताल में 13 कोविड वॉरियर्स को निकाल दिया है। जानकारी मिली है कि अब इनका काम राज्य के इस अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी कर रहे हैं। संबंधित कॉविड वॉरियर्स का कहना है  कि 30 जून को उनका अनुबंध काल समाप्त हो गया था लिहाजा उनका अनुबंध नहीं बढ़ाया बल्कि उन्हें निकाल दिया गया।

ashb advt_page-0001

 

कोविड वॉरियर्स फिर से संकट में घिर गया है। इनका एक्सटेंशन 30जून को खत्म हो गया है और उनकी सेलरी भी टाइम से नही मिल रही है। इस बाबत कॉविड वॉरियर्स आज अपने लीगल एडवाइजर से भी मिले थे। इसके अलावा कॉविड वॉरियर्स शिमला उपायुक्त से मिले थे और उन्हें आग्रह किया कि ये 3 

No Slide Found In Slider.

महीने वाली extension को खत्म किया जाय जब तक पॉलिसी नही बनती तब तक किसे को बाहर न निकलें।लेकिन ऐसा ना हुआ और राज्य स्तरीय महिला शिशु रोग अस्पताल में 13 कोविड वॉरियर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

 

गौर हो कि जब हिमाचल में जब कोवीड का संकट छाया था तो प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी, कमला नेहरू अस्पताल में कोविड वॉरियर्स की तैनाती की गई थी। जानकारी है कि लगभग 3O0 कर्मचारियों ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज महाविद्यालय में सेवाएं दी ।जिस समय कोविड से होने वाली मौतों का ग्राफ भी काफी तेजी से बढ़ रहा था।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close