पर्यावरण

और मजबूत होंगे चिड़ियाघर….

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश चिडि़याघर और संरक्षण प्रजनन समिति के गवर्निंग बोर्ड की एक बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन निशा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

ashb advt_page-0001

निशा सिंह ने राज्य वन विभाग के वन्य जीव शाखा कार्यालयों और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य के सभी चिडि़याघरों में थियेटर, आॅडियो-वीडियो एड्स और बेहतर स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और चिडि़याघरों में अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए इन गतिविधियों को पर्यावरण पर्यटन के साथ जोड़ने पर भी बल दिया।

प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल, वन्य जीव अर्चना शर्मा ने बताया कि कुफरी चिडि़याघर में एक 3-डी थियेटर का कार्य पूरा होने वाला है जिसे बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल और समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल ठाकुर ने राज्य के विभिन्न चिडि़याघरों, तीतरों और बंदर नसबंदी केंद्रों में समिति के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने एचपीजेडसीबीएस की पिछली बैठक पर की गई कार्यवाही रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। गवर्निंग बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए एपीओ को मंजूरी दी।

बोर्ड ने चिडि़याघरों के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी उपलब्ध कराकर चिडि़याघरों को मजबूत करने का भी निर्णय लिया।

बैठक में प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल डा. सविता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close