विविध

दूर रहे कैदी नशे से…

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आज जिला शिमला के कंडा एवं कैथू जेल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जेल कैदियों को जागरूक किया |

ashb advt_page-0001

कलाकारों ने कैदियों को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया | कलाकारों ने इस दौरान बताया कि नशा व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति को कम कर देता है | उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के मध्य नशे का प्रचलन अधिक हो चुका है नशा न केवल व्यक्ति के धन को क्षति करता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है | उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज व देश हित में कार्य करने की अपील|

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर उप अधीक्षक कैथू जेल एनआर भरद्वाज, उप अधीक्षक कण्डा जेल जय गोपाल लोधटा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close