विविध

रोष: बीओडी की बैठक में परिचालकों की वेतन विसंगति को नहीं सुलझाया तो होगा बड़ा आंदोलन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी यूनिट की बैठक प्रांतीय प्रधान  कृष्ण चंद व महासचिव  यशवंत ठाकुर  की अध्यक्षता में बस पड़ाव मंडी में हुई जिसमें प्रांतीय प्रधान ने आशा जताई की उन्हें पूर्ण विश्वास है, कि कल होने वाली बीओडी की बैठक में परिचालकों की वेतन विसंगति के मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा जैसा कि 18 मई की बैठक के दौरान डिप्टी सीएम व सीएम साहब ने उन्हें आश्वासन दिया था ।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

  अगर सोमवार को होने वाली बीओडी की बैठक में परिचालकों की वेतन विसंगति को नहीं सुलझाया जाता है तो आगामी दिनों में स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन पूर्व सरकार के समय जो आंदोलन किया था उसी रास्ते पर जाने को मजबूर हो जाएगी क्योंकि इस समय हिमाचल पथ परिवहन निगम का परिचालक इतना हताश हो चुका है और कह रहा है कि हम कोई भी आंदोलन करने के लिए तैयार हैं अगर सरकार इस वेतन विसंगति को आगामी सोमवार को होने वाली बीओडी में हल नहीं करती है चाहे उसके लिए हमें आत्मदाह तक क्यों ना करना पड़ जाए ।

दीपेंद्र कंवर मीडिया प्रभारी स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close