विविध

केंद्र सरकार की 9 साल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्त्ता : संजय टंडन

मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्ध , कार्यक्रम के बाद टंडन ने आम जन के घर जाकर की चाय पर चर्चा 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

बीबीएन/सोलन, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने शुक्रवार को दून भाजपा मंडल द्वारा आयोजित स्युंक्त मोर्चा सम्मेलन में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। टंडन ने उपस्थित सैकडो कार्यकर्ताओं को स्बोधित करते हुए। उनको लोकसभा के लिए तैयार रहने का आहवान किया। उन्होने कहा कि हमारा मकसद हर गांव व गली नहीं बल्कि हर घर तक पहुंचना है और लोगों से सीधा संपर्क करना है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्ध है और इसी को नारा व आधार बनाया गया है। इसमें हर प्रमुख कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वो घर घर जाकर संबंधित परिवार का पंजीकरण मिस्ड काल करके करवाए और उसके बाद उसको सरल एप से जोडे।

ashb advt_page-0001

 

इस एप के तहत यह पता लग जाएगा कि आपने दिन में कितने लोगों से संपर्क किया और घर बैठे सदस्यता फार्म भर देने वाला जमाना अब समाप्त हो गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया, अनेकों ऐतिहासिक कार्य करके विश्व में अलग पहचान बनाई, और एक नए भारत का निर्माण किया। इसके बाद टंडन ने बद्दी निवासी शिव कुमार कौशल वार्ड 2 व चक्क जंग निवासी कमल वेद भारद्वाज ने चाय पर चर्चा की। भाजपा ने टिफिन पर चर्चा के बाद चाय पर चर्चा के लिए हर प्रमुख नए घर से सपंर्क साधने की नीति बनाई है। जिसमें कोई बड़ा कार्यकर्ता जाएगा। इन दोनो परिवारों में टंडन ने मिस्ड काल करवाकर उनको केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया वहीं उनको आगामी लोकसभा के लिए भाजपा का साथ देने का आहवान किया।

No Slide Found In Slider.

 

इस अवसर पर दून के पूर्व, विधायक पमरजीत सिंह पम्मी, मंडलाध्यक्ष बलबीर, ठाकुर, श्रीकांत, रमेश ठाकुर ने अपने अपने विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय टंडन के साथ पूर्व विधायक परमजीत, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, गौ देव आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डाक्टर श्री कांत, जमुना ठाकुर, जस्सी चौधरी, मान सिंह मेहता, हरी चंद चौधरी, नेक राम सहगल, अंजु भंडारी, मनीष भंडाना, मान सिंह, रोशन लाल वशिष्ठ, गुरमेल चौधरी, सत्या पांडेय, कृष्ण कौशल, अमर चंद संधू, कश्मीरी, लाल धीमान, खेम चंद ठाकुर, संजीव गिरी, प्रिंस मेहता, सतनाम कुंडलस, नरेंद्र चौधरी, सुखदेव, हेत राम, हरजिंदर चौधरी, रोहित, राज संधू, जसपाल, नरेंद्र, बचीतर, दीपक, री ना, सीता, संजय राय, लाल, संदीप, जसबीर कौर, रानी चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, निर्मल, सुरिंदर, चनन, राम, मोहन लाल गोयला, बीड़ी सी सदस्य प्रेम चंद, शर्मा चंद, गुलाब सिंह, सन्त राम गोयला, मेहर चंद, गुरमीत, किशोरी लाल, हेम चंदेल, विशाल, लोकेश, सुरिंदर, देव राज, हेम राज और अन्य भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close