विविध

शत प्रतिशत रहा छोग टाली विद्यालय का परिणाम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के 10+2 कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । 85% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा 15% विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की ।

ashb advt_page-0001

शत प्रतिशत रहा छोग टाली विद्यालय का परिणाम

No Slide Found In Slider.

परीक्षा प्रभारी रामानंद सागर व वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान ने कहा कि इस विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने कला संकाय में परीक्षा दी थी जिसमें से 17 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा मात्र 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विजय कुमार 432 अंक लेकर प्रथम स्थान, तुषार ठाकुर 429 अंक लेकर द्वितीय तथा आस्था ठाकुर 404 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही । विद्यालय के कार्य कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थियो व शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है तथा आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जाएगा ।विद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस विद्यालय के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओ एवं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताओं में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close