विविध

सुखद :नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ मिला प्रियंका गांधी से, जताया आभार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आज नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल  प्रियंका गांधी से शिमला में मिला l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि  प्रियंका गांधी क्रमिक अनशन के दौरान सोलन में आई थी और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की गारंटी कर्मचारियों को दी थी जिसके बाद उन्होंने जनसभा में भी अपने संबोधन में कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था l उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए श्रीमती प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया l पुरानी पेंशन बहाली को पहली गारंटी के रूप में रखने के लिए श्रीमती प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों से जो वादा किया था उसे श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा किया । आज कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हुई है जिसके लिए कर्मचारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे । इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं का भी धन्यवाद । किया इस मौके पर संगठन महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ, जिला कांगड़ा अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास, जिला चंबा अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला सिरमौर के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र पुंडीर, जिला शिमला के अध्यक्ष श्री कुशाल शर्मा, जिला हमीरपुर अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद, राज्य उपाध्यक्ष उत्तमचंद, जिला चंबा महासचिव विजय, जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष, राज्य मुख्य प्रवक्ता अनिरुद्ध गुलेरिया, राज्य अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा, अमर, जयकिशन, राजूराम शर्मा, रामलाल सूर्या, उमेश राणा इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close