विविध

मुख्यमंत्री ने खुल्लम खुल्ला की आचार संहिता का उलंघन : बिंदल

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 30 अप्रैल को चुनाव प्रचार शाम 5 बजे बंद हो चुका है पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर शिमला के अंतर्गत ढिंगूधार में आज शाम 5:30 बजे तिब्बती समुदाय की एक बैठक में भाग लिया।

ashb advt_page-0001

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के लिए वोट भी मांगे।

No Slide Found In Slider.

 

यह बैठक सीधा-सीधा चुनाव आचार संहिता का उलंघन है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत कई और बैठकों में भाग लेने जा रहे हैं यह खुल्लम खुल्ला आचार संहिता की धज्जियां उड़ाना है।

 

उन्होंने कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि कांग्रेस को अपने कई नगर निगम प्रत्याशियों की हार दिखाई दे रही है और इसी हार के डर से वह इस प्रकार की बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close