विविध

जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाया गया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निदेशा अनुसार ब प्रदेश कांग्रेस के अहवान पर 15 से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश ब जिला स्तर पर जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में 20अप्रैल को मंडी जिला कांग्रेस कमेटी सेरी मंच पर सत्याग्रह करने जा रही है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह, चंद्रशेखर ठाकुर, रंगीला राम राव, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, हरेंद्र सेन, नरेश चौहान, महेश राज, पवन ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, चंपा ठाकुर, आदि तमाम नेता उपस्थित रहेंगे। मंडी जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री प्रकाश चौधरी ने जय भारत सत्याग्रह में पार्टी के सभी विधायकों एवं पूर्व विधायक, सभी ब्लॉक अध्यक्ष ब जिला और ब्लॉक पदाधिकारी,अग्रिम संगठन तथा सभी विभागों के प्रमुख ब कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। देश में लोकतंत्र की रक्षा व भाजपा के तानाशाही निर्णय के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह एक बड़ा बयान है, अतः इसमें सभी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसे अति आवश्यक समझा जाए।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

विजय कानव, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी मंडी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close