विविध

कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को अपने हिसाब से बनाने का पूर्ण प्रयास किया : नंदा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

शिमला, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है इस दृष्टि से भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी को इन नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है और उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, विधायक त्रिलोक जम्वाल, चेतन ब्रागटा, शिशु भाई धर्मा संघ एक सशक्त टीम का गठन किया गया है।

ashb advt_page-0001

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल ही में वार्ड के प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति भी की है।

भाजपा के पास एक सशक्त नेतृत्व है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का लगातार मार्गदर्शन कार्यकर्ताओ को प्राप्त हो रहा है।

No Slide Found In Slider.

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है, पहले कांग्रेस ने वोटर लिस्ट का चयन अपने हिसाब से किया। अगर कांग्रेस पार्टी सच्ची पक्की होती तो 2022 की वोटर लिस्ट पर चुनाव करवाती ना की 2017 की वोटर लिस्ट पर और अब तो शिमला नगर निगम में कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में वोट बना रहे हैं जिसके कारण यह चुनाव सत्य से परे होंगे। फिर भी भाजपा उनके वोटों के दावों का खंडन भी कर रही है।

 

हमें पूरा विश्वास है कि प्रशासन अच्छा कार्य कर रहा है और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को अपने हिसाब से बनाने का पूर्ण प्रयास किया है जिसके अंतर्गत यह चुनावी रोस्टर भी आता है।

इससे पूर्व में जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने 41 वार्डों को फिर 34 वार्ड बना डाला वह प्रक्रिया भी ठीक नहीं थी , जब 41 वार्डों का चयन डीलिमिटेशन के हिसाब से हुआ था तो 34 वर्ड भी डीलिमिटेशन के हिसाब से ही ठीक करने चाहिए थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close