विविध

बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा के आगे जताया अपना विरोध

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ओबीसी,अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में चौड़ा मैदान स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा की प्रतिमा के आगे अपना विरोध जताया।

ashb advt_page-0001

इस प्रदर्शन में भाग लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश के संविधान की हत्या नही होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक राजनीति के तहत उनके नेता को सदन से बाहर किया है पर भाजपा उनकी आवाज को नही दवा सकती।

No Slide Found In Slider.

इस धरना प्रदर्शन में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, नंद लाल,यादवेंद्र गोमा,विनोद सुल्तानपुरी,मलेंद्र राजन,सुदर्शन बबलू,आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष रवि ठाकुर,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा,पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विक्रम सिंह चौधरी, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद,कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी,दिगविजय मल्होत्रा,भूपेंद्र कौशल, इंद्रजीत सिंह, मोहन नेगी,जैनी प्रेम,सोहन लाल,सिमी नंदा, वीर सिंह वीरू,प्रीति थांटा,बुद्धि राम जस्टा, शक्त राम कश्यप,चेतन भारद्वाज,चरंजी लाल व सेवक राम चमन लाल के अतिरिक्त कई अन्य विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close