विविध

नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को हाईकोर्ट में चुनौती

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को हाईकोर्ट में चुनौती

ashb advt_page-0001

नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। याचिकाकर्ता पार्षद किमी सूद की याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई सोमवार को होगी। याचिका में आरोप लगाया है कि आरक्षण रोस्टर के मापदंड गैर कानूनी हैं। किसी जाति, लिंग और धर्म विशेष के आधार पर आरक्षण के लिए मापदंड तय करना संविधान के विपरीत है।

No Slide Found In Slider.

इस तरह किए गए वार्ड आरक्षित आरोप है कि आरक्षण रोस्टर में महिलाओं की कम जनसंख्या वाले वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 3 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 14 वार्ड अनारक्षित कर दिए हैं।

रोस्टर के अनुसार भराड़ी, समरहिल, बालूगंज, जाखू, बैनमोर, इंजनघर, अपर ढली, शांति विहार, भट्ठाकुफर, सांगटी, छोटा शिमला, कंगनाधार, पटयोग और कनलोग वार्ड अनारक्षित हो गए हैं। इस बार इन वार्डों से पुरुष उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close