विविध

छोग टाली के विद्यार्थियों ने किया नौणी विश्वविद्यालय का भ्रमण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली 6ठी कक्षा से 8वी कक्षा तक के 50 छात्र-छात्राओं ने व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत एशिया के सबसे बड़े वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी सोलन का भ्रमण किया। इस भ्रमण दल का नेतृत्व प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रामानंद सागर, कला स्नातक एकता धीमान, शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या एवं संस्कृत स्नातक ललिता चौहान ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेन्द्र चोहान ने बताया कि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक एवम अन्य वैज्ञानिको ने बागवानी, कृषि एवम वानिकी से संबंधित व्यवसायिक विषयों को चुनने तथा उन विषयों के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पुंडीर ने कहा कि इस विद्यालय का यह पहला शैक्षणिक भ्रमण था जिसकी अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने भरपूर प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर एवं ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत की जा रही ऐसी गतिविधियो से ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियो को अन्य क्षेत्रो को देखने तथा अपनी जिज्ञासा के संतोषजनक एवम प्रमाणिक जबाब खोजने का सुअवसर मिलता है। अभिभावकों ने सरकार से निवेदन किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली मे इसी सत्र से व्यवसायिक शिक्षा प्रारम्भ की जाय ताकि दूर दराज के विद्यार्थियों को घर द्वार पर ही बेहतर व्यवसायिक शिक्षा मिल सके। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय मे वानिकी विभाग से स्रोत व्यक्ति दलीप सिह व स्थानीय कारीगर सुरेन्द्र कुमार ने विद्यालय मे पहुंच कर विद्यार्थियो को अलग अलग व्यवसाय से सम्बन्धित जानकारी दी।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

विद्यालय प्रधानाचार्य ने आशा व्यक्त की कि इन गतिविधियों से विद्यार्थी व्यवसायिक आत्मनिर्भर बनने के लिए अलग-अलग व्यवसायिक विषयो का अध्ययन करने हेतु प्रेरित होंगे तथा जिसका लाभ युवाओ को स्वरोजगार पाने मे मिलेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close