विविध

भारतीय फाउंडेशन के सौजन्य से करवाई गई स्पेल विजर्ड प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटीकंडी में भारतीय फाउंडेशन के सौजन्य से स्पेल विजर्ड प्रतियोगिता का भाग 1 व भाग 2 स्तर पर आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी के 30 विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला ब्लाक भाग 1 से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोघी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार द्वितीय तथा कॉमेंट हाई स्कूल बनुटी देवी तीसरे स्थान पर रहे! शिमला ब्लॉक भाग-2 से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला हरि नगर तृतीय स्थान पर रहे! शिमला ब्लॉक भाग 1 से राजकीय प्राथमिक पाठशाला टुटीकंडी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला फागली द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिनगर तीसरे स्थान पर रहे! शिमला ब्लॉक भाग-2 से राजकीय प्राथमिक पाठशाला टूटू प्रथम राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौड़ा मैदान द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल पानी तीसरे स्थान पर रहे !कार्यक्रम में भारतीय फाउंडेशन के राज्य परियोजना अधिकारी श्री बृजेश भारद्वाज तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटीकंडी प्रधानाचार्य नितिका शर्मा ने ने शिरकत की। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटी कंडी श्रीमती नितिका शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये !

No Slide Found In Slider.

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close