विविध

भाजपा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का शेड्यूल जारी : कश्यप

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल हमीरपुर में और 12 मार्च को सिरमौर नहान में जन आक्रोश रैली को करेंगे संबोधित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से काग्रेस सरकार ने पूरे हिमाचल प्रदेश में डी नोटिफिकेशन एक्सप्रेस चला रखी है उसके खिलाफ भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फैसला लिया था कि प्रदेश में जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें हमारा वरिष्ठ नेतृत्व भाग लेगा।

ashb advt_page-0001

 

कश्यप ने बताया की हाल ही में कुल्लू जिले की आक्रोश रैली हुई जिसमें कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया, इस आक्रोश रैली को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा इसी जोश के साथ 7 मार्च को जिला हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।

10 मार्च को जिला चंबा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और देहरा में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा की आक्रोश रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

इसी प्रकार 11 मार्च को नूरपुर में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, बिलासपुर एवं मंडी में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सोलन में भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन आक्रोश रैलियों में भाग लेंगे।

No Slide Found In Slider.

 

12 मार्च को जिला पालमपुर और जिला कांगड़ा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और जिला सिरमौर के नहान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।

 

13 मार्च को जिला महासू के ठियोग में होने जा रही आक्रोश रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 13 मार्च को भाजपा विधायक दल एकत्र होकर जिला शिमला के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ओक ओवर से राजभवन तक आक्रोश रैली निकालेगा, जिसके उपरांत भाजपा का विधायक दल कांग्रेस की सरकार के खिलाफ हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौपेगा।

 

इसके उपरांत शिमला में विधायक दल की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।

 

आक्रोश रैली के दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, 2022 के चुनाव लड़े प्रत्याशी, राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद, पूर के सभी भाजपा विधायक गण, मंत्री गण अपने-अपने जिलों में भाग लेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close