विविध

चंडीगढ़ में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी के मामले में भी विस्तृत चर्चा

चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंडीगढ़ पहुंचने पर हिमाचल महासभा चंडीगढ़ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

ashb advt_page-0001

इस अवसर पर महासभा ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न गतिविधियों एवं मांगों के बारे में अवगत करवाया।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ने हिमाचल महासभा द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर तथा खेल प्रतिस्पर्धाएं इत्यादि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि आपसी भाईचारे को बढ़ाने में नितांत आवश्यक हैं।

महासभा ने चंडीगढ़ में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी के मामले में भी विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति व महासचिव भागीरथ शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close