विविध

मुख्यमंत्री ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की वेबसाइट का शुभारंभ किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया।

ashb advt_page-0001

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों को रुचि रखने वाले लोग लाभान्वित होंगे। इसके माध्यम से लोगों को पैराग्लाइडिंग व अन्य गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है।

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, मुख्यमंत्री के सचिव अभिषेक जैन, एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद और अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close