विविध

कृषि प्रसार और कृषि विकास अधिकारियों के पदों को भरा जाएगा

अधिकारी फील्ड में कार्य करना सुनिश्चित करें: कृषि मंत्री

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने  अधिकारियों को कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में अधिक कार्य करें तथा कृषि की नवीन तकनीकों से किसानों को अवगत करवाएं।

ashb advt_page-0001

हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कृषि मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया।

कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए शीघ्र ही कृषि प्रसार और कृषि विकास अधिकारियों के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि और खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान करने वाली पत्रिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। विभाग की कृषि भूमि की बाड़बंदी कर उसमें कृषि गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा तथा किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, संघ के महासचिव नरेश नायक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close