विविध

ग्रामीण युवाओं ने श्रमदान से बनाए कूड़ेदान, पहाड़ी ढलानों को कचरामुक्त बनाया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से विकास खंड मशोबरा के अंतर्गत  ग्राम पंचायत गुम्मा के जनशक्ति युवा मंडल, नौटी खड्ड गुम्मा द्वारा तीन दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया।

ashb advt_page-0001

 

जनशक्ति युवा मंडल के सदस्य उदय वर्मा ने बताया कि 27 से 29 जनवरी तक यह शिविर गुम्मा के काटली गांव में लगाया गया। इसमें युवा मंडल के सदस्य एवं स्थानीय लोगों द्वारा श्रमदान करके तीन कूड़ादानों का निर्माण किया गया।

No Slide Found In Slider.

 

श्रमदान शिविर के आखिरी दिन युवा मंडल के सदस्यों ने सफाई अभियान भी चलाया और लोगों को कचरा कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया। श्रमदान शिविर में गोपाल सिंह, मोहन सिंह, युवा मंडल के प्रधान खेमराज, अंकुश वर्मा, धर्मपाल, उदय वर्मा, अंकित वर्मा, पीयूष, हर्ष वर्मा, प्रमोद, हिरा सिंह, सेवक राम, नेहा, महेंद्र सिंह और सोनू, गुलाब सिंह, बँटी समेत लगभग 40 लोग सम्मिलित हुए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close