विविध

विधायक प्राथमिकता बैठकों की आयोजन तिथि में परिवर्तन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2023-24 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठकों की आयोजन तिथि में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह बैठकें अब 01 व 02 फरवरी, 2023 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित की जाएंगी।

ashb advt_page-0001

01 फरवरी, 2023 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक चम्बा, शिमला और लाहौल-स्पीति तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

02 फरवरी, 2023 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा व किन्नौर जिलों तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक सोलन, बिलासपुर तथा मण्डी के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

इन बैठकों में वार्षिक बजट 2023-24 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठकों में विधायकों से वर्ष 2023-24 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close