विविध

प्रतिभा सिंह 16 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंधन की समीक्षा बैठक करेगी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 16 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंधन की समीक्षा बैठक करेगी। इस दौरान वह यहां इस यात्रा को अंतिम रूप देने के लिये पार्टी नेताओं से सलाह मशवरा भी करेगी।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने आज यहां बताया कि प्रतिभा सिंह 16 जनवरी को कंदरोड़ी में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। 17 जनवरी को इंदौरा में पार्टी नेताओं के साथ इस यात्रा के रूट व व्यवस्था का ज्यायजा लेगी।

18 जनवरी को इंदौरा में प्रतिभा सिंह राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

19 जनवरी को प्रतिभा सिंह शिमला लौट आएगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close