विविध

रक्तदान शिविर: 7 एच. पी. एनसीसी के कैडेट्स और स्टाफ ने किया 93 यूनिट रक्तदान, ताकि जरूरतमंदों की हो सके जीवन रक्षा

No Slide Found In Slider.

 

74वें राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना समारोह के अवसर पर 7 एच.पी. (आई) कंपनी एनसीसी शिमला की ओर से एनसीसी कार्यालय के परिसर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी के दिशा-निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मेगा रक्तदान मुहिम के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 7 एच. पी. एनसीसी शिमला के ढाई सौ से तीन सौ शिमला ज़िला के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में भाग लिया। जो प्रतिभागी रक्तदान के लिए फिट रहे उन्होंने ही रक्तदान किया। शिविर में कुल 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) व डीजी एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मेगा रक्तदान मुहिम की इस महान पहल में 7 एच. पी.एनसीसी शिमला ने भी अपना योगदान दिया है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि एनसीसी हर साल नवंबर के तीसरे सप्ताह एनसीसी मनाता आ रहा है जिस दौरान सामाजिक व राष्ट्रहित में एनसीसी कैडेटों द्वारा अपनी ओर से सेवा दी जाती है। कर्नल गार्गी ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है। रक्तदान के लिए एनसीसी कैडेटों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी ने जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने के लिए सभी से रक्तदान करने का आग्रह भी किया। 7 एच.पी. एनसीसी शिमला के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि शिविर में किसी रक्तदाता एनसीसी कैडेट को रक्तदान के बाद किसी प्रकार की शारिरिक दिक्कत नहीं आई और सभी फिट रहे। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने हमेशा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों व संकट की घड़ी में खुद को शामिल किया है। ठीक उसी तरह, जिन्हें रक्त की जरूरत है, कैडेटों द्वारा रक्तदान करके उनकी मदद करने का जज्बा अतुलनीय है। कर्नल गार्गी ने कहा कि देश सेवा और मानव सेवा के लिए आगे आने वाले कैडेटों, जवानों और रक्तदाताओं के योगदान को नहीं भुलाया जाना चाहिए। गार्गी ने कहा कि सामाजिक, राष्ट्र-सेवा, मानव सेवा, राष्ट्र-प्रेम, एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा की शिक्षा देकर छात्र समाज को आगे बढ़ाने के एनसीसी के प्रयास का यही महत्व है। कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि रक्तदान महादान है ताकि जरूरतमंदों की हो सके जीवन रक्षा। कर्नल गार्गी ने सभी रक्तदाता एनसीसी के कैडेटों, स्टाफ सदस्यों और आई. जी. एम. सी. (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) शिमला से चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्वा, स्टाफ नर्स मीनाक्षी, सुनील वर्मा, लाल चंद का विशेष रूप से इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को फल व पौष्टिक भोजन भी परोसा गया। वहीं कर्नल गार्गी ने 7 एच. पी. एनसीसी शिमला की ओर से इस पूरे आयोजन व प्रबंधन में सहयोग के लिए स्टाफ सदस्य मनोज कुमार, राजेश ठाकुर, ट्रेनिंग जेसीओ अफ़रोज़ अली, राजेन्द्र सिंह और नोडल अधिकारी प्यार सिंह ठाकुर सहित सभी सहायक एनसीसी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close