विविध

कांग्रेस देश को सिर्फ तोड़ सकती है, जोड़ नहीं सकती : नंदा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

शिमला, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा की कांग्रेस देश को सिर्फ तोड़ सकती है, जोड़ नहीं सकती।

ashb advt_page-0001

कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश भर में कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकाल रखी है, जब से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चली है तब से कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

भाजपा को कांग्रेस की यात्रा से कोई डर नहीं है पर कांग्रेस को भाजपा से पूर्ण भय हैं क्योंकि जिस प्रकार से जनता ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है उससे कांग्रेस नेताओं को पूर्वसंकेत हो चुका है कि वह सत्ता में नहीं आने वाले।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस अलग-अलग प्रकार के आरोप भाजपा पर लगा रही हैं पर दुख की बात तो यह है कि उनके लगाए सारे आरोप निराधार हैं।

आने वाली 8 तारीख को जब परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा की 40 से अधिक सीटें आने वाली है।

भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में एक स्थिर सरकार बनाने जा रही है, इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने तय है।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं को तो यह भी चिंता सता रही है कि उनके कई मुख्यमंत्री दावेदार हार की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

समीकरण तो ऐसे निकल कर आ रहे हैं जैसे कांग्रेस के मुख्यमंत्री दावेदार चुनाव में हार का सामना करने जा रहे हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close