विविध

खास खबर : सामाजिक , स्वास्थ्य और व्यावसायिक सुरक्षा नियम जल्द होंगे तैयार

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज शिमला में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री अपूर्व चन्द्रा ने भेंट की

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री से केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार सचिव ने भेंट की है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज शिमला में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव अपूर्व चन्द्रा ने भेंट की।इस अवसर पर अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि प्रदेश को केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा ईएसआईसी योजना के तहत अस्पताल और औषधालय आरम्भ करने और इसे चलाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रम सुधारों को कार्यान्वित करने में सराहनीय कार्य किया है।

ashb advt_page-0001

 

अपूर्व चन्द्रा ने केन्द्र सरकार द्वारा श्रम संहिता पारित किए जाने के उपरांत प्रदेश में नियमों के सूत्रीकरण की वस्तु स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में बैठक भी की।

No Slide Found In Slider.

 

बैठक में प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार के.के. पंत ने अवगत करवाया कि वेजिज (हिमाचल प्रदेश) नियम, 2020 की संहिता का प्रस्तावित प्रारूप और औद्योगिक सम्बन्ध संहिता (हिमाचल प्रदेश) नियम 2021 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है तथा यह प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। सामाजिक सुरक्षा (हिमाचल प्रदेश) नियम 2021 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य की स्थिति संहिता 2020 के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नियम मार्च, 2021 तक तैयार कर लिए जाएंगे।

 

इस अवसर पर श्रम ब्यूरो दिल्ली के महानिदेशक डी.पी.एस. नेगी, श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार नीरज कुमार, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड के सचिव विकास सूद और श्रम एवं रोजगार विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close