शिक्षा

प्रवक्ता पदनाम बहाली की सात माह बीत जाने के बाद भी अधिसूचना ज़ारी नहीं

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल राजकीय प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमण्डल प्रदेशाध्यक्ष चितरंजन काल्टा की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर से मिला | प्रतिनिधिमण्डल ने  मुख्यमंत्री को बजट सत्र में पद्दोन्न प्रवक्ताओं को मुख्याध्यापक पद्दोन्ति विकल्प एवं प्रवक्ता पदनाम बहाली की सात माह बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना ज़ारी न करने पर अवगत करवाया |  मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत ही अपने निजी सचिव को आदेश दिए कि शिक्षा सचिव से बात कर इसे अधिसूचित किया जाए | प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, वित सचिव राम लाल लोधटा, प्रदेश आई. टी. सैल संयोजक दीपक वर्मा, जिला शिमला प्रधान अजय वर्मा, महासचिव राजेश्वर खिमटा, जिला सिरमौर प्रधान खेमराज शर्मा, जिला बिलासपुर प्रधान सुरेश पन्याली, राज्य उपाध्यक्ष विनोद बंसल, लाल सिंह ठाकुर, मुख्यालय सचिव राकेश शांडिल एवं राज्य कार्य कारिणी सदस्य दीपक गुप्ता, धरमेन्द्र कुमार, बलदेव सिंह, जितेंद्र कुमार, त्रिलोक चन्द, प्रताप सिंह, संजय ठाकुर, बीरी सिंह, रविन्द्र ठाकुर, अजीत कुमार, श्यामा सिंह आदि सैंकड़ों प्रवक्ताओं ने भाग लिया |

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close