विविध

मुख्यमंत्री ने एलईडी रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला से भाजपा की एल.ई.डी. ;स्म्क्द्ध रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

ashb advt_page-0001

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से अलग भाव और लगाव है। यह उनकी कार्यशैली से भी साफ स्पष्ट होता है। उनका प्रदेश से स्नेह का रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए एल.ई.डी. रथ यात्रा अभियान आरम्भ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बहुआयामी प्रयासों से राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र व प्रत्येक वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उनका कांग्रेस छोड़ो अभियान निरन्तरता व तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर का त्यागपत्र इसका सबसे ताजा उदाहरण है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने लोगों से पूर्ण जोश व जनून के साथ रिवाज को बदलने के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट में सफल होकर राज्य में पुनः सत्तासीन होगी।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश निरन्तर खुशहाली और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डेजी ठाकुर, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव कुसुम सदरेट, पूर्व महापौर सत्या कौंडल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रियव्रत शर्मा, प्रमोद शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close