विविध

हर माह पहली तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे 1500 रुपए

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

कांग्रेस हिमाचल में महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता सुनिश्चित करेगी। एआईसीसी प्रवक्ता अल्का लांबा ने शिमला में प्रैस कांफ्रेंस में कहा है कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता की गारंटी दी है। उन्होंने इस मौके पर एक फार्म भी मीडिया के समक्ष जारी किया किया जिसे हिमाचल में महिलाओं को दिया जा रहा है। महिलाएं इस फार्म में दिए कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपना रजिस्टेशन करवाएंगी, इस तरह कांग्रेस की यह गारंटी उनके पास चली जाएंगी। इसका रिकार्ड भी रहेगा। इस गारंटी के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माह की पहली तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपए आएँगे।

ashb advt_page-0001

 

भाजपा ने महिलाओं से 2017 में किए वादों को नहीं किया पूरा

कांग्रेस ने भाजपा के 2017 के घोषणा पत्र को प्रदेश में महिलाओं के माध्यम बांट कर इसमें महिलाओं केलिए किए गए वादों को पूरा करने के बारे में उनसे इसके लिए नंबर मांगे थे, जिनके लिए शून्य नंबर महिलाओं ने दिए हैं। ये वादे हैं—

—महिला किसान विधेयक का वादा- पांच साल में पूरा नहीं किया।

—24 घँटों और सातों दिनों महिला पुलिस थाने खोलने की घोषणा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए।

–पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा पूरी नहीं, पेपर लीक कर किया खिलवाड़।

— घर घर नल लगाने की घोषणा- सीएम हेल्पलाइन में जल शक्ति विभाग की रिकार्ड शिकायतें हैं…. जयराम सरकार ने करोना महामारी के बीच 20 करोड़ पानी का बिल वसूला।

–महिला सुरक्षा की घोषणा—गुड़िया हेल्पलाइन महिलों की शिकायत हल करने में हेल्प लैस, हेल्पलाइन पर 8400 शिकायतें पेंडिंग।

 

महिला आईएएस अधिकारी की भी नहीं हो रही सुनवाई

No Slide Found In Slider.

 

अल्का लांबा ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को सशक्त करने की बात कही थी, लेकिन हालात यह है कि आम महिला तो दूर, राज्य की एक महिला आईएएस अधिकारी भी अपने अघिकारों के लिए लड़ रही हैं। सीनियर आईएस अधिकारी निशा सिंह यह कहने को मजबूर हो गईं कि यहां महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है, महिलाओं की सुनवाई नहीं है। सरकार में महिला आईएस अधिकारी की भी सुनी नहीं जा रही। गुड गर्वनेंस का दावा किया जा रहा है, लेकिन गुड गर्वनेंस की हालात यह है कि एक महिला आईएएस सरकार और प्रशासन से सवाल उठाल उठाती हैं। मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत करती हैं और मुख्यमंत्री कार्रवाई और जवाब की बजाए मुंह मोड़ देते हैं।

प्रधानमंत्री को महिलाएं लौटाएंगी गैस सिलेंडर.

 

अल्का लांबा ने कहा है कि भाजपा ने उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर तो दे दिए लेकिन सिलेंडर इतने मंहगे कर दिए गए कि आज सिलेंडर 1100 रुपए से भी पार जा चुका है। महिलाएं मंडी के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को अपने गैस सिलेंडर वापस करेंगी। ताकि मोदी सरकार या तो इन सिलेंड़रों को वापस ले या सिलेंडर के दाम कम करे।

 

68 विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन कर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

अल्का लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस सभी 68 क्षेत्रों में सम्मेलन कर जयराम सरकार को घरेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिलाएं भोली जरूर हैं, लेकिन वे जागरुक हैl

इस प्रैस कांफ्रेंस में राज्य महिला कांग्रेस उपाघ्यक्ष वृन्दा सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा, महिला कांग्रेस महासचिव कविता कंवर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनिता वर्मा भी मौजूद रहीं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close