पर्यावरण

विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे रोपे गए

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उमंग फाउंडेशन और  मशोबरा के आईटीसी वेलकम होटल के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के साथ मिलकर तारापुर के नजदीक कोहलू जुब्बड़ में देवदार एवं अन्य प्रजातियों के 200 पौधे रोपे गए।

ashb advt_page-0001

 

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि इस वर्ष उमंग फाउंडेशन का यह पहला पौधारोपण कार्यक्रम था। पिछले वर्ष फाउंडेशन ने बारिश के मौसम में 800 पौधे लगाए थे जिनमें से ज्यादातर बहुत अच्छी स्थिति में हैं।

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कहा कि उमंग फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से शिमला के आस पास पौधारोपण का अभियान चला रहा है। अब तक कई हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि पौधारोपण के बाद स्थानीय निवासियों की सहायता से पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है। इस कार्य में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सहयोग मिलता है।

 

 

पौधारोपण में मनोज ठाकुर, सुशील शर्मा, कमल शर्मा, अश्वनी, रजनीश, सोनू, गोपाल अत्री , चन्दन  व वन विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close