विविध

शिमला पुस्तक मेला में दर्शकों को लुभा रहे हैं साहित्यिक कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत और भाषा और संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित शिमला पुस्तक मेले का आज उपयंत दिन था। यह पुस्तक मेला गेयटी थिएटर और पदम देव परिसर में 3 जुलाई 2022 तक चलेगा।

ashb advt_page-0001

आज मेले में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत द्वारा प्रकाशित लेखिका डॉ रचना गुप्ता की पुस्तक देवधरा हिमाचल प्रदेश पर चर्चा हुई । सत्र में सुश्री रचना गुप्ता के अलावा वक्त के रूप में सचिव , शिक्षा हिमाचल प्रदेश , सचिव कला एवं साहित्य अकादमी (शिमला), श्री के आर भारती एवं डॉ सुदर्शन वशिष्ट मौजूद थे।

No Slide Found In Slider.

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित तथा डॉ रचना गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘देवधरा हिमाचल प्रदेश’ में हिमाचल प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ की महत्ता को रेखांकित करते हुए उपलब्धियों का एक तटस्थ विश्लेषण किया गया है। इस पुस्तक में मानवीय सभ्यता के उद्भव काल और विभिन्न युगों में भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उसके विकास से लेकर आज के हिमाचल प्रदेश के विकास क्रमों का एक प्रतिनिधिक परिचय देने का सचेत उपक्रम किया गया है। इन विशिष्ट क्षेत्रों का चयन इस प्रकार किया गया है जिनसे हिमाचल प्रदेश की समग्र विकास यात्राओं की प्रतिनिधि विशेषताओं, क्षमताओं एवं संभावनाओं से पाठक भलीभांति परिचित हो सकें।

भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में प्रदर्शित पुस्तकों में अपनी पसंद के विषयों में उपलब्ध पुस्तकों को लेने के लिए शिमला में लोग अति उत्साहित हैं। मेले में हिमाचल प्रदेश के समृद्ध लोक और पारंपरिक संगीत और नृत्यों को प्रदर्शित करने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शिमला पुस्तक मेले का समय प्रतिदिन 11 से शाम 8 बजे तक है तथा आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। छात्रों के लिए पुस्तकों की खरीद पर विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close