विविध

भाजपा पर आरोप वह लोगो को क्षेत्रवाद और जातिवाद पर बांटती है

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह लोगो को क्षेत्रवाद और जातिवाद पर बांटती है।उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश सरकार का छह माह का कार्यकाल शेष रहे गया है,ऐसे में वह लोगों को लुभाने में लगी है।उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई भी कार्य नही किया,जिसे वह अपनी उपलव्धि बता कर लोगों से वोट मांग सकें।

ashb advt_page-0001

आज जिला लाहुल स्पीति के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सिस्सू,केलांग, कीर्तिंग,जाहलामा,

त्त्रिलोकनाथ, व उदयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के शुरू किये गए उन कार्यो के उद्घाटन किये जा रहें है जिनके लिये पूर्व कांग्रेस सरकार ने बजट में पूरा पैसा रखा था।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने अपना पूरा खजाना खाली कर दिया है।प्रदेश में अब 70 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ चूका है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के समान विकास को तरहीज देते हुए गांव गांव में स्कूल,अस्पताल खोले।उन्होंने कहा कि हर गांव में विजली,सड़क की सुविधा पूर्व कांग्रेस सरकार ने ही दी।वर्तमान भाजपा सरकार तो झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करती रही है।उन्होंने कहा कि जन जातीय क्षेत्रो के विकास को पूर्ब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही दी थी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहतांग टनल कांग्रेस की देन है।उन्होंने कहा कि इस टनल के निर्माण में जब वह सांसद थी,यूपीए सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने पहली किस्त के तौर पर 1355 करोड़ रुपये जारी किए थे।उgन्होंने कहा कि आज इस टनल का पूरा श्रय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इस टनल की यूपीए की शिलान्यास पट्टिका को निकाल कर भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता को दिखया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।उन्होंने कहा कि यह पेपर लीक नही हुआ,पेपर बेचा गया।उन्होंने कहा कि अब इस मामलें को रफादफा करने की कोशिश की जा रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है।उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता बड़ी बड़ी घोषणाएं करने में जुटी है जो कभी पूरी नही होगी।उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोगों के बीच जाने और पूर्व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने व भाजपा की विफ़ललताओं को उजागर करने को कहा।उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से पूरा देश प्रदेश आहत है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की इस सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने इस दौरान लोगो की मांगों और समस्यों को भी सुना।उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि ठाकुर,लाहुल स्पीति के महासचिव प्रभारी भुवनेश्वर गौड़,रघुवीर सिंह ठाकुर,जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, ग्यालसन ठाकुर, राजेश शर्मा,नोरबू बौध,प्यारेलाल,शशिकिरण,अनिल सहगल ,दीपक ठाकुर,रमेश,सुशील,

कर्मवीर,अजित, कुंगा बौध, सहित पार्टी के अनेक कार्यकता महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के अनेक मौजूद थे।

———————————

प्रतिभा सिंह ने आज सिस्सू में यहां के ऐतिहासिक राजा घेपन मंदिर में अपना शीश नबाजा।उन्होंने इस दौरान लोकसभा चुनावों में उन्हें दिए गए भारी जन समर्थन के लिये आभर ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़ी है।

——————————–

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश की जयराम सरकार को जनजातीय क्षेत्रो की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अपने इस कार्यकाल में एक भी विकास का पत्थर नही लगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक भी दौरा इस क्षेत्र का नही किया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह का यह क्षेत्र सदैव ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि अब प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में विकास के अधूरे काम तेज होंगे।

———————————

कांग्रेस महासचिव लाहुल स्पीति के प्रभारी भुवनेश्वर गौड़ ने अपने सम्बोधन में कह की आने वाले समय मे लाहुल स्पीति से कांग्रेस का विधायक होगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा विधायक जो प्रदेश सरकार में मंत्री भी है झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करते है।उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति के विकास में उनका कोई भी योगदान नही है।

———————————

पूर्व विधायक रघुबीर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिये कांग्रेस को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में स्व वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close