विविध

भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करती

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।उन्होंने कहा है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से आमजन परेशान है।भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करती।

ashb advt_page-0001

आज जिला के कुमारसेन में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जिस प्रकार बेरोजगार युवाओं के साथ छल और धोखा हुआ है उसके लिए लोग भाजपा को कभी माफ नही करेंगे।उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला सावित होगा।उन्होंने कहा कि सरकार इसकी निष्पक्ष जांच से घबरा रही है।उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी जांच में लिप्पा पोथी कर इसमें शामिल लोगों को बचाया जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए प्रतिभा सिह ने कहा कि आज भाजपा सरकार पूर्व वीरभद्र सरकार के कामों का ही श्रेय लेकर उनके उदघाटन कर रही है।बर्तमान सरकार की कोई भी ऐसी उपलब्धि नही है जिसका वह श्रेय ले सके।उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह कर,झूठ बोल कर भाजपा अपनी राजनीति करती रही है।

प्रतिभा सिंह ने लोगो से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के सपनो को कांग्रेस आने वाले समय पर हर कीमत में पूरा करेगी।उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को पूरा सर्मथन देने का लोगों से आग्रह किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर , विधायक नन्द लाल,कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,अतुल शर्मा,यशवंत छजटा, ब्लॉक कांग्रेस ठियोग के अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधाधिकारी,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close