विविध

जीत हासिल करनी है इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना होगा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में डटने को कहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूती के साथ अपनी जीत हासिल करनी है इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना होगा।

ashb advt_page-0001

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की भविन्न कमेटियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को पूर्व की भांति जन आकांक्षाओ को पूरा करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्षता करते हुए शुक्ला ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जन कल्याण को प्रमुखता दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का मेनिफेस्टो उस पार्टी का दस्ताबेज का आईना होता है जिसके तहत सरकार लोगों से किये अपने वायदों को पूरा करती है।उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस से बहुत सी उम्मीदे है जिसके तहत बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी मुख्य है।उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में किसानों, बागवानों के साथ साथ आन लोगों के हितों को प्रमुखता दी जानी चाहिए।

No Slide Found In Slider.

चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में शुक्ला ने चुनाव तैयारियों और उसके बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की ढील नही होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पूरे समन्वय के साथ चुनाव प्रचार पूरी रणनीति के साथ भाजपा की विफ़ललताओं और इसके भ्र्ष्टाचार को उजागर किया जाना चाहिए।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त,तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू,सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेद्र राणा, पवन काज़ल,विनय कुमार,कर्नल डॉ धनीराम शांडिल,आशीष बुटेल,रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठनीय जैनब चंदेल,यदुपति ठाकुर,कौल सिंह ठाकुर,प्रकाश चौधरी,रामलाल ठाकुर,कुलदीप सिंह पठानिया,अनिरुद्ध सिंह,हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा,सोहन लाल ठाकुर,आश्रय शर्मा,राजेश धर्माणी,सुनील शर्मा व विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close